Echo

भाजपा ने आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री देने का फैसला लियाः बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा ने आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री प्रदान करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि  रामपुर और आनी क्षेत्र में बादल फटने से रिहायशी मकान सहित बड़ी संख्या में जानी नुकसान हुआ है।  उन्होंने कहा कि समेज गांव में 26 परिवार विस्थापित हुए हैं, गानवी गांव में 10 परिवार विस्थापित हुए हैं, बागीपुल में लगभग 16 परिवार विस्थापित हुए है और केदस में 6 परिवार विस्थापित हुए हैं।
 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि पार्टी ने फौरी राहत के रूप में विस्थापित परिवारों को नित्य उपयोग का सामान देने का निर्णय किया,  जिसकी पहली खेप आज सायं 5.00 बजे बागीपुल के लिए रवाना कर दी गई। डा. राजीव बिंदल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने इस सामान को रामपुर में हरी झंडी दिखाई और आनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार इस सामान को लेकर बागीपुल के लिए निकले हैं। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, रामपुर से पूर्व प्रत्याशी कौल नेगी, मण्डल अध्यक्ष रामपुर व अन्य नेता मौजूद रहे।  डा. बिंदल ने कहा कि 5 सदस्यों के एक परिवार के लिए जो किट बनाई है, उसमें रसोई का सामान जैसे प्लेट, कटोरी, चम्मच, फ्राई पेन, साॅस पैन, कुकर, थाली, परात, बाल्टी, लोटा, चकला, बेलना, गैस चूल्हा, गैस सिलेंडर, एक महीने का राशन दाल, चावल, आटा, तेल, नमक, हल्दी, मसाले इत्यादि व गद्दे, चद्दर, तकिये, कम्बल, दरी इत्यादि शामिल हैं (इस प्रकार यह एक परिवार की किट है)। इस प्रकार 10 किटें आज रवाना कर दी गई है, 30 किटें कल सायंकाल तक पहुंचा दी जाएगी और 10 किटें 5 अगस्त तक पहुंचा दी जाएगी। इस प्रकार 50 किटों का लक्ष्य रखा है और अनुमानतः 10 लाख रू0 के सामान की छोटी सी भेंट जारी कर रहे हैं।इसमें से 10 किटें सिरमौर के कालाअंब (नाहन) से, 10 किटें शिमला से, 10 किटें चौपाल से, 10 किटें सोलन तथा 10 किटें बद्दी-बरोटीवाला से आई हैं।
 
आरएसएस व सेवा भारती ने भी पीड़ित परिवारों दी सामग्री
इसी तरह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और सेवा भारती ने भी आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री दी है।
रामपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं सेवा भारती के स्वयंसेवकों  ने पीड़ित परिवारों के लिए रोजाना उपयोग की सभी वस्तुओं को पीड़ितों तक पहुंचाई है। स्वयं  सेवकों ने बर्तन, गद्दे, राशन, कपड़े, जूते सभी प्रकार की वस्तुओं एं रामपुर से प्रभावित लोगों के लिए रवाना की।
 

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment