Echo

युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा बचाव व राहत कार्यः सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश में बादल फटने वाली जगहों पर युद्ध स्तर पर बचाव व राहत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज मौसम थोड़ा खुला है और रात में भी  बादल फटने की कोई घटना नहीं हुई है। इससे रेस्क्यू में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि प्रभावित जगहों पर मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम चला हुआ है। एनडीआरएफ, पुलिस, सेना रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही हैं। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी भी मौके पर है। उन्होंने कहा कि अभी सरकार का प्रयास मलबे में दबे लोगों को निकालने का है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर भारी बारिश से नुकसान हुआ है। कई जगह सड़कें, पुल और पानी की योजनाएं बह चुकी है। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सैलानी हिमाचल आ सकते है। लेकिन वे नदी-नालों के आसपास न जाएं। उन्होंने कहा कि सैलानी पहाड़ों पर आते हैं और कई बार नदी-नालों के किनारे सेल्फी लेने लगते है। यह उनके लिए खतरनामक साबित हो सकता है।






Share:
Share:
Comment
Leave A Comment