केवल सिंह पठानिया ने संभाला उप-मुख्य सचेतक का पदभार
कांगड़ा के शाहपुर से विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज राज्य सचिवालय में उप-मुख्य सचेतक का पदभार संभाला। पठानिया ने अपनी नियुक्ति के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कृषि और पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार, आयुष युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा, नाहन से विधायक अजय सोलंकी और प्रदेशभर से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
केवल सिंह पठानिया का राजनीतिक जीवन
केवल सिंह पठानिया ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र और कानून की पढ़ाई की है। वह छात्र जीवन से ही एनएसयूआई के साथ जुड़े रहे। वर्ष 1987 से 1991 तक केवल सिंह पठानिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला के कैंपस प्रेसिडेंट रहे।
केवल सिंह पठानिया ने एनएसयूआई और प्रदेश कांग्रेस कमेटी में विभिन्न पदों पर दायित्व निभाया। वह वर्ष 2012 में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष भी रहे। पठानिया प्रदेश की हॉकी टीम के कप्तान भी रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर पर पांच बार हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया।
Leave A Comment