Echo

कारगिल विजय दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा 68 विधानसभा क्षेत्रों में निकालेगा मशाल यात्रा

कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में मशाल यात्रा निकालेगा। युवा मोर्चा के राज्य मुख्य प्रवक्ता एवं कारगिल विजय दिवस के संयोजक एडवोकेट अजय चौहान ने कहा कि कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर युवा मोर्चा राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश और मंडल स्तर तक कई कार्यक्रम करने जा रहा है। प्रदेश में भी मोर्चा सभी विधानसभा क्षेत्रों में मशाल रैलियों निकालेगा। यह कारगिल दिवस की 25वीं वर्षगांठ है, इसलिए 25 जुलाई की शाम से 26 जुलाई की शाम तक 25 घंटे तक विजय दीप किसी प्रमुख स्थान या स्मारक पर प्रज्वलित रहेगा। 
इसमें युवा मोर्चा में इसमें विश्वविद्यालयों, कॉलेजों छात्रों की भागीदारी भी सुनिश्चित करेगा ताकि कारगिल विजय के नायकों के प्रति वह अपना सम्मान व्यक्त कर सकें। युद्ध के वीरों को सम्मानित करने के साथ ही कारगिल विजय दिवस की प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी।

भारतीय सैनिकों ने अदम साहस का दिया था परिचय
अजय चौहान ने कहा कि लगभग 3 महीने तक चले भारत-पाक कारगिल युद्ध के दौरान हमारे वीर सैनिकों ने 26 जुलाई, 1999 को कारगिल में विजय हासिल की थी। कारगिल विजय दिवस भारत के वीरों की शौर्य गाथा को सामने लाता है और वे देश की युवा पीढ़ी और देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा शक्ति बने रहेंगे।

 



Share:
Share:
Comment
Leave A Comment