Echo

धार्मिक, साहसिक व ईको पर्यटन को बढ़ावा दे रही सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत अंदरौली में जल क्रीड़ा गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन की इन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जल विद्युत तथा नवीनीकरण ऊर्जा क्षेत्र के दोहन के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। पर्यटन हिमाचल की आर्थिकी का मुख्य आधार है जो युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान करता है। इसे देखते हुए उनकी सरकार प्रदेश में धार्मिक, साहसिक और ईको टूरिज्म को बढ़ावा दे रही है। राज्य सरकार ने आने वाले समय में प्रदेश में प्रति वर्ष 5 करोड़ पर्यटकों को लाने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए आधारभूत सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।


Share:
Share:
Comment
Leave A Comment