सरकार गोली कांड के आरोपियों को बचाने की कर रही कोशिश : बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा है कि बिलासपुर गोलीकांड में कोई गिरफ्तारी न होने से यह साफ है कि सरकार इस गोली कांड के आरोपियों को बचाने में लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार गुडे तत्वों को आरक्षण दे रही है जिससे कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। चंबा हत्याकांड के बाद लगातार हत्याओं का सिलसिला हिमाचल प्रदेश में जारी है। 150 हत्याएं और 300 से अधिक महिलाओं उत्पीड़न के मामले सामने आए हैं, लेकिन और सरकार कार्रवाई करने की बजाए मूक दर्शक बनी हुई है।
भाजपा अध्यक्ष ने चेताया कि अगर बिलासपुर गोली कांड के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा भाजपा प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाएगी।
Leave A Comment