केंद्र हिमाचल में कर रहा 1 लाख करोड़ के कामः नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंडी के करसोग में कंगना रनौत के लिए की चुनावी जनसभा में कहा कि देश और प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने का काम जिस प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हुआ है, वो भाजपा की देन है। उन्होंने कहा कि देश के 6.50 लाख में से 4.50 लाख गांवों को इस योजना से जोड़ा गया था। हिमाचल में भी 45,000 किलोमीटर में से 20,000 किलोमीटर की सड़के इसी योजना के अंतर्गत बनी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिमाचल में भी 1 लाख करोड़ के काम जारी है। केंद्र सरकार ने हिमाचल को बड़ी योजनाएं शुरू की। इनमें किशाऊ बांध, रेणुका जी बांध व लखवाड़ बांध जैसी बड़ी योजनाएं शामिल है। हिमाचल के अन्य राज्यों के साथ चल रहे संघर्षों को भी खत्म करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि आज देश का किसान 16 लाख करोड़ का बायो ईंधन बना रहा है। किसान मात्र अन्नदाता नही बल्कि ऊर्जादाता, ईंधनदाता भी बन रहा है। इलेक्ट्रॉनिक वाहनों से आज देश की दिशा बदल रही है। पंजाब हरियाणा में पराली से सीएनजी बनाने का काम विदेश में हो रहा है।
हमारी सरकार का मकसद गरीबों की सेवा करना
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य गरीबों की सेवा करना है। आज देश हाथ से खींचने वाले रिक्शे को खत्म कर ई-रिक्शा की तरफ आगे बढ़ रहा है। हमने देश में इलैक्टिक ट्रैक्टर व इथानॉल ईंधन से चलने वाले वाहनों का विचार देश को दिया। आज देश में लगभग डेढ़ करोड़ ई-रिक्शा चल रहे है। उन्होंने कहा कि यही हमारी संवेदना है। यही हमारा विचार है। हमने 10 साल में टनलें रोड हाई-वे एयरपोर्ट हवाई अड्डों का निर्माण किया जिससे देश को तीव्र गति से आगे बढ़ाने और देश को विश्वस्तरीय सुविधाये प्रदान करने का प्रयास किया। अभी तक जो देश ने विकास देखा व मात्र ट्रैलर था, जिसकी फिल्म अभी बाकी है। भारत निश्चित ही विश्व गुरु बनेगा और यह केवल मुख्य धारा से पीछे रह गए लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ कर संभव है। मैं कांग्रेस वालों को कहूंगा कि 60 साल में जीतने सड़कें हाई-वे इस देश में नही बने उतने हमने बना दिए।
देश को विश्व स्तरीय सड़कों से जोड़ा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने देश को कश्मीर से कन्याकुमारी तक विश्वस्तरीय सड़कों के माध्यम से जोड़ दिया है, जिससे कि देश के नागरिकों के संसाधनों का बचाव हो रहा है। साथ ही किसी भी राष्ट्र के विकास में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका उस देश की सड़कों पर निर्भर करता है। आज हमारी सरकार ने ग्रीन हाईवे, ग्र्रीन कोरीडोर जैसे विचार इस विकास यात्रा में राष्ट्र को सर्म्पित किए है। हिमाचल में भी बड़े स्तर पर हाइवे, रोपवे व केवल कार जैसे बड़े प्रोजेक्ट बनाए जा रहे है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार हिमाचल के लोगों को समृध एंव संपन्न बनाना चाहती हैं। हिमाचल प्रदेश को अच्छी सड़के देना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल के नागरिकों को अच्छी आय के साधन प्रदान करना चाहती है व पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देना चाहती है।
उन्होंने कंगना के लिए समर्थन मानते हुए कहा की कंगना राष्ट्रवादी है राष्ट्र के लिए समर्पित है व हिमाचल की भूमि की पुत्री है। हिमाचल के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में इन्हें संसद भेजे। मंडी लोकसभा के विकास की गारंटी मैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देते है।
Leave A Comment