Echo

कांग्रेस मेनिफेस्टो में एक वर्ग विशेष को लाभ पहुंचाने पर फोकस: पुष्कर

उत्तराखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिमला में कहा कि पूरे देश में एक समान वातावरण है। उत्तर, दक्षिण, पश्चिम, कश्मीर से कन्याकुमारी तक और अटक से कटक तक, सभी जगहों पर लोगों ने पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को सकारात्मक रूप से देखा है।  प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में देश के विकास के लिए एक-एक पल और क्षण समर्पित किया है, जिससे देश तेजी से प्रगति कर रहा है। भाजपा ने इस लोकसभा चुनाव को सकारात्मक मुद्दों पर लड़ने का प्रयास किया है और पिछले 10 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष प्रस्तुत किया है।इसके विपरीत कांग्रेस के मेनिफेस्टो में तुष्टीकरण और एक वर्ग विशेष को लाभ पहुंचाने की नीति का उल्लेख किया गया है। एक सशक्त राजनीतिक दल होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि देश में चल रहे तुष्टीकरण और कांग्रेस पार्टी के मंसूबों को जनता के समक्ष उजागर करें।
 
विपक्षी नेताओं का प्रयास सता प्राप्ति तक सीमित
पुष्कार धामी ने कहा कि गठबंधन और विपक्षी नेता चाहे वह राहुल गांधी हों या अखिलेश यादव, इनके प्रयास सत्ता प्राप्ति तक ही सीमित रहे हैं। ये नेता विशेष वर्ग के वोट बैंक को साधने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। कर्नाटक में अन्य पिछड़ा वर्ग में मुस्लिम जातियों को शामिल कर आरक्षण देने का कार्य इसी का प्रमाण है। यह संविधान की भावना के विरुद्ध है, जिसमें धर्म के आधार पर आरक्षण की मनाही है।
कांग्रेस और उनके सहयोगी दल समय-समय पर ऐसे निर्णय लेते हैं जो संविधान के विपरीत हैं। उन्होंने कर्नाटक, संयुक्त आंध्र और अन्य राज्यों में भी ऐसे ही निर्णय लिए हैं। राहुल गांधी जैसे नेताओं के लिए परीक्षा में बैठने की स्थिति होती है, जहां उनका परिणाम सदैव असफलता ही होता है। इस बार भी परिणाम वही आएगा जो पिछले 10 वर्षों से आता रहा है।
 
लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा की छह सीटों पर बीजेपी जीतेगी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने हमेशा  प्रधानमंत्री मोदी को समर्थन दिया है। चारों लोकसभा सीटों पर जीत की उम्मीद है। जहाँ कांग्रेस की सरकारें हैं, वहाँ के लोग उनके प्रति आक्रोशित हैं। तेलंगाना में भी यही स्थिति है। हिमाचल प्रदेश के लोग इस बार भी मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए समर्थन देंगे और प्रचंड बहुमत से चारों लोकसभा सीटों को जिताएंगे साथ ही छ विधानसभा उपचुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी बड़े अंतर से विजयी होगी।
 



Share:
Share:
Comment
Leave A Comment