Echo

भाजपा रुकवाने की कोशिश कितनी भी करे, महिलाओं को हर हाल में देंगे 1500

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कुल्लू और मंडी में रोड शो निकाला और चुनावी जनसभाएं की। इस दौरान प्रियंका गांधी ने भाजपा पर जमकर हमले बोले। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को मिलने वाले 1500 रुपए रुकवाने की कोशिश कर रही है। लेकिन कांग्रेस हर हाल में महिलाओं को 1500 रुपए देगी।
प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर आपदा के समय प्रदेश की अनदेखी करने के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि  पीएम नरेंद्र मोदी हिमाचल को अपना घर बताते हैं, लेकिन जब राज्य में आपदा आई तो वह एक बार भी यहां नहीं आए और केंद्र की ओर से आपदा प्रभावितों के लिए एक पैसा तक नहीं दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वहीं मदद प्रदान करती है, जहां भाजपा की सरकारें होती हैं। हिमाचल में कांग्रेस सरकार होने के कारण केंद्र सरकार ने एक रुपए की मदद भी नहीं भेजी। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आपदा में हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़े रहे और प्रभावितों की मदद की।
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मंडी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह कभी भी पार्टी के सेवा के लिए पीछे नहीं हटे, जबकि भाजपा की उम्मीदवार अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के बारे में क्या कह रही हैं। उन्होंने सभी से विक्रमादित्य सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की और कहा कि सांसद बनकर वह पूरी निष्ठा के साथ अपना दायित्व निभाएँगे।
 
 
विधायकों की खरीद-फरोख्त कर चुनी सरकार गिराने की कोशिश की
प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा ने एक साजिश के तहत विधायकों को खरीद कर राज्य के ईमानदार लोगों की चुनी हुई ईमानदार सरकार गिराने का प्रयास किया है, लेकिन लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है।कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा दिया, जिससे छोटे-छोटे कारोबार फले-फूले। लेकिन केंद्र कोविड के बाद पर्यटन उद्योग को राहत देने की बजाय मोदी सरकार ने जीएसटी थोप दिया, जिससे पर्यटन उद्योग को नुकसान झेलना पड़ा है। पर्यटन उद्योग हिमाचल प्रदेश में बहुत से लोगों को रोजगार देता है और केंद्र में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नीतियां बनाई जाएंगी। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कांग्रेस की घोषणा पत्र का भी जिक्र किया जिसमें गरीब महिलाओं को साल में एक लाख  देने, सरकारी क्षेत्र में ख़ाली पड़े 30 लाख पदों को भरने और इसमें 50 फीसदी महिलाओं को आरक्षण देने, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय दोगुना करने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी का अधिकार देने की बात कही गई है। 




Share:
Share:
Comment
  • author
    Pramod sharma

    Jy hind 8894509152//9816619153

Leave A Comment